आयोजक मंडल ने विजेता पहलवान को किया पुरस्कृत
नरैनी, के एस दुबे । दिल्ली के मोनू पहलवान ने हरियाणा के अरविंद को पछाड़कर दंगल की फाइनल कुश्ती जीत ली। आयोजक मंडल ने 31 हजार रुपए का नगद इनाम दिया है। क्षेत्र के हड़हा गांव में आयोजित दो दिवसीय इनामी दंगल में क्षेत्र सहित दूरदराज के महानगरों से आए बड़े बड़े पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। दंगल में आखिरी दिन मोनू पहलवान दिल्ली और अरविंद पहलवान हरियाणा के बीच फाइनल कुश्ती कराई गई। आरपार की कुश्ती में
![]() |
| दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि |
मोनू ने अरविंद को चित कर 31 हजार का ईनाम जीत लिया। इसके अलावा सानू पहलवान महोबा, शंकर पहलवान नेपाली, फैजल गनी हड़हा, दानिश पहलवान नरैनी, ओमवीर सिंह दिल्ली, प्रताप हरियाणा सहित तमाम पहलवानों की कुश्तियां कराई गईं। हड़हा गांव निवासी रफीक और रशीद पहलवानों ने दंगल में निर्णायक की भूमिका निभाई। दंगल के आयोजक अफसर अली ग्राम प्रधान हड़हा, सराय जदीद के फरजंद अली, कबौली के अशफाक, कल्हरा के रामऔतार तथा गोखिया वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अम्बरीशकांत ने व्यवस्थाएं संभाली।


No comments:
Post a Comment