राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में हुआ सामूहिक विवाह का आयोजन
सामूहिक विवाह में विधायकों, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग
बांदा, के एस दुबे । राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक रीति रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ 322 जोड़ों का विवाह कराया गया। दांपत्य सूत्र में बंधे सभी नवदंपतियों शुभकामनाएं दी गईं। 35 हजार की धनराशि कन्या के बैंक खाते में 10 हजार रुपए विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री कपड़े, बर्तन, पायल-बिछिया, मोबाइल फोन आदि दिए गए।
![]() |
| सामूहिक विवाह में मौजूद नवदंपति व अतिथिगण |
सामूहिक विवाह के आयोजन भव्य तैयारी की गई थी। निधारित समय पर वर वधू और उनके परिजन पहुंच गए थे। वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ 322 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता तथा मण्डलायुक्त आरपी सिंह एवं जिलाधिकारी दीपा रंजन भी मौजूद रहीं। 322 जोड़ों में विकास खण्ड बबेरू के 35, कमासिन 25, महुआ 75, नरैनी 61, बड़ोखर खुर्द 35, बिसण्डा 16, जसपुरा 13 तथा तिन्दवारी के 30, नगर पालिका बांदा के 08 जोडे़, नगर पंचायत तिन्दवारी के 03 जोडा, नगर पंचायत मटौंध के 13 जोडे़, नगर पंचायत बबेरू 04, नगर पालिका अतर्रा 04 जोड़े शामिल रहे। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा वर्ष 2017 से यह कार्यक्रम शुरू किया गया था, जो लगातार चल रहा है। कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रति शादी के लिए 51000 रुपए स्वीकृत किये जाते हैं, जिसमें 35000 हजार की धनराशि कन्या के बैंक खाते में, 10000 रूपये विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री कपड़े, 07 बर्तन, चांदी की पायल बिछिया, मोबाइल फोन आदि में व्यय के लिए दी जाती है। यथा पण्डाल, टेन्ट, लंच पैकेट, वर-माला, साउण्ड सर्विस, पूजा सामाग्री मण्डप आदि के लिए छह हजार रूपये की धनराशि प्रति जोडे़ की दर से व्यय की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई एवं उनके विवाह तक की सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही इस योजना की सराहना की। कहा कि हर गरीब के लिए यह योजना बहुत ही उपयोगी एवं लाभदायक है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांव के सबसे अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति एवं गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल आर0पी0सिंह ने कहा कि विद्वान पण्डितों के द्वारा 322 गरीब परिवार की बेटियों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित कर वर पक्ष एवं कन्या पक्ष की रजामंदी एवं सहमति के साथ जिला प्रशासन द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने नवदंपत्तियों से कहा कि वह अपना नया जीवन मैत्री भाव व प्रेम एवं संस्कारों के साथ जीवन निर्वहन करें। उन्होंने उनके सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह सभी नवदम्पत्ति अपना-अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, जिससे कि अन्य संचालित होने वाली योजनाओं का भी लाभ मिल सके। जिलाधिकारी दीप रंजन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह बन्धन में बधें नव दम्पत्तियों को शुभकामनायें दी। कहा कि मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें 51 हजार रुपए की धनराशि गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के हितों में अनेकों योजनायें संचालित हैं, जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। जिन योजनाओं में बेटी के जन्म से लेकर पालन-पोषण, शिक्षा एवं उसके विवाह करने के लिए आर्थिक सहायता भी दिलायी जाती है। वैवाहिक समारोह में ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता, संतोषा गुप्ता, राज कुमार राज, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, कार्यक्रम संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ सहित जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment