बिजली की चिंगारी से मकान में लगी आग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, December 14, 2022

बिजली की चिंगारी से मकान में लगी आग

बरछा डंडिया के अंश यादव पुरवा की घटना 

ब्लाक प्रमुख ने पीड़ित किसान को दी पांच हजार की मदद 

बदौसा, के एस दुबे । फतेहगंज थाना क्षेत्र एक गांव में बिद्युत विभाग के खंभे से गिरी हुई चिंगारी की वजह से यादव पुरवा अंश बरछा डडिया निवासी शीतल यादव के मकान में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल ने पीड़ित किसान को 5 हजार रुपये की सहायक देकर सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। 

आग से जला हुआ मकान

मंगलवार को साम करीब 3 बजे यादव पुरवा अंश बरछा डडिया, थाना फतेहगंज, जिला बांदा निवासी गरीब किसान शीतल यादव के मकान में बिजली के खम्भे से गिरी चिंगारी की वजह से आग लग गई खंभे के आसपास मवेशियों के लिए रखे सूखे चारे की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसान का पूरा घर जलकर खाक हो गया जिसमें रखा हुआ किसान का अनाज गृहस्ती के कपड़े एवं अन्य सामान आदि जलकर नष्ट हो गए। आग की खबर पता चलते ही पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया जिससे दूसरे मकान जलने से बच गए। आगजनी की घटना की जानकारी होते ही मनफूल पटेल ब्लाक प्रमुख नरैनी मौके पर पहुंच कर पीड़ित किशान को तत्काल सहायता के लिए 5000 रुपया दिया तथा हर सम्भव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages