हिमांचल की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, December 9, 2022

हिमांचल की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां

लोगों को बांटने वाली पार्टी को जनता ने किया दरकिनार : मोहसिन

फतेहपुर, शमशाद खान । हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी जीत पर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर हिमांचल प्रदेश की जीत पर बधाई दी। शहर अध्यक्ष व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मोहसिन खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जमकर खुशियां मनाई। शहर अध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि हिमांचल प्रदेश की जनता ने छल और नफरत की राजनीतिक विचारधारा वाली पार्टी को दरकिनार करते हुए सर्वधर्म सद्भाव और देश को एकता की सूत्र में पिरोने व

एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते कांग्रेसी।

गांधीवादी विचारधारा रखने वाले पार्टी को चुना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश समेत हिमांचल प्रदेश चुनाव में लगाए गये सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। पेट्रोल डीजल एवं खाने पीने की चीज़ो समेत बढ़ती मंहगाई से जनता कराह रही है। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपार जनसमर्थन से भाजपा समेत अन्य दलों की नींदे उड़ गई है। जनता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नफ़रत की राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली पार्टियों को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने वाली कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जनता अपनी सरकार बनाने का काम करेगी। इस मौके पर राजन तिवारी, परवेज़, यावर, मो लईक, अजीत कुमार, रोहित अवस्थी, मो नौशाद, सूफियान आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages