वैशाखी अमावस्या में श्रद्धालुओं की आस्था, गर्मी पर पडी भारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 20, 2023

वैशाखी अमावस्या में श्रद्धालुओं की आस्था, गर्मी पर पडी भारी

मंदाकिनी में डुबकी लगाकर की परिक्रमा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। वैशाखी अमावस्या पर भारी तादाद में भीषण गर्मी व तेज धूप होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था भारी पडी। मंदाकिनी में डुबकी लगाकर भगवान राम को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने कामतानाथ के दर्शन किये। पहली वैशाखी अमावस्या के दिन लोग चित्रकूट में काल सर्प दोष निवारण को पूजा-पाठ और धार्मिक स्थलों में उपासना करते हैं। गुरुवार को तीर्थक्षेत्र में वैशाखी अमावस्या पर भारी भीड उमडी। इस अमावस्या का काफी महत्व है। कई जगहों पर हवन और पूजापाठ जारी रहा। अमावस्या में तकरीबन तीन लाख श्रद्धालुओं ने मन्दाकिनी में डुबकी लगाई। सवेरे से दोपहर तक लगातार भीड़ देखी गई। चिलचिलाती धूप आस्था के सामने फीकी पड़ गई है। भगवान कामतानाथ के परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु श्रीराम नाम कीर्तन करते हुए पांच किमी परिक्रमा लगाई। उप्र व मप्र प्रशासन ने सभी जगह पुख्ता इंतजाम किए हैं।


भारत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि चित्रकूट में हर अमावस्या को लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। मंदाकिनी स्नान कर भगवान कामतानाथ की श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा करने को अमावस्या के दिन कई राज्यों से लोग आते हैं। मप्र, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, उप्र से श्रद्धालु आकर परिक्रमा करते हैं। उन्होंने बताया कि कामतानाथ परिक्रमा करने से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। वनवास काल में भगवान श्रीराम पत्नी सीता भाई लक्ष्मण के साथ इसी चित्रकूट में 11 साल 11 महीना 11 दिन बिताए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages