एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मची खलबली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 27, 2023

एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मची खलबली

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो का औचक निरिक्षण किया। उनके पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर उप जिलाधिकारी की गाड़ी स्वास्थ्य केंद्र हरदो में खड़ी हुई। उन्होंने सीधे ओपीडी मे बैठे फार्मसिस्ट से मुलाकात की और आने वाले मरीजों का ओपीडी रजिस्टर देखा। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। जिसमें कई डॉक्टर व कर्मी अनुपस्थित रहे। महिला डॉक्टर भी अनुपस्थित पाई गई। ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच कक्ष, शिशु वार्ड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नादारत रहे फार्मसिस्ट व कर्मियों की पूछताछ अधीक्षक शिव शंकर यादव से की। उसके बाद उन्होंने वार्ड में पहुंच कर मरीज़ों से सरकार द्वारा मिल रही सुविधाएं व भोजन की पूछताछ की। मरीजों ने बताया कि उन्हें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों में चर्चा रही कि कैंटीन संचालक ने एसडीएम की मौजूदगी में भोजन वितरण नहीं किया क्योंकि भोजन की गुणवत्ता निश्चित ही कमजोर होती है। कोरोना कक्ष, प्रसव कक्ष, एक्स-रे कक्ष, आदि की बारीकी से जांच की। विभिन्न पटलो की जांच के बाद उन्होंने परिसर की साफ सफाई देखी। डॉक्टरों को गन्दी चादरों व गंदगी के लिए फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक के अलावा, मेडिकल ऑफिसर सुभाषधर द्विवेदी, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, प्रतीक जायसवाल, गोवर्धन सिंह आदि स्टाफ रहा।

सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम।

बाहर की दवाइयां लिखने से मरीज परेशान 

उप जिलाधिकारी ने ओपीडी में मरीज रामखेलावन से बात करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और पर्चे में लिखी बाहर की दवाई के लिए डॉक्टर से पूछताछ की और कहा कि बाहर की दवाइयां न लिखी जाये। यदि सुधार न हुआ तो संबंधित चिकित्सकांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अधीक्षक शिव शंकर यादव से बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन भी दिया जाये। 

साफ-सफाई को लेकर दी गई हिदायत 

उप जिलाधिकारी नंद किशोर मौर्य ने बताया कि कुछ सूचनाएं उन्हें मिल रही थी, जिन्हें सही करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। अस्पताल में मौजूद संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग कैसे किया जाए इसको लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संसाधनों स्टॉफ की कमी होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। निरीक्षण में साफ सफाई को लेकर हिदयात दी गई है। साथ ही मरीजों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाये जिससे सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages