क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षो ने भी फोर्स के साथ कराया सुरक्षा का एहसास
फ़तेहपुर, मो. शमशाद । पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत भीड़भाड़ वाले प्रमुख चौराहों एव मार्गा का मय फोर्स के निरीक्षण कर कानून व्यवास्था जा जायज़ा लिया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों एव सम्भ्रान्त नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओ को जाना एव व्यापारियों से सुरक्षा की दृष्टिगत अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसी कैमरे लगवाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा बुलेट चौराहा, पत्थर
![]() |
| पैदल गस्त करते एसपी उदय शंकर सिंह। |
कटरा चौराहा, पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा पैदल गस्त कर चेकिंग की गई। इस दौरान सड़क के इर्द गिर्द आकारण खड़े लोगो से पूछताछ कर उन्हें जाने को कहा गया। यतायात मे बाधक बने फुटपाथ पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाए जाने के भी निर्देश दिए। पुलिस ने पैदल गश्त कर खाकी ने लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया। वही एसपी के निर्देश पर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में सम्बंधित क्षेत्राधिकारी एव प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुये आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।


No comments:
Post a Comment