महिला थाना ने दम्पति में कराई सुलह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 27, 2024

महिला थाना ने दम्पति में कराई सुलह

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर सामाजिक रिश्ते को बचाने के प्रयास में महिला थाना पुलिस टीम ने पारिवारिक विवाद को समाप्त कराकर सुलह करायी। सोमवार को कर्वी कोतवाली के शंकर बाजार की श्रीमती रेखा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार ने महिला थाना में दिये पत्र में कहा कि पति उसे परेशान करता

 विवाद सुलझाती पुलिस।

है। थानाध्यक्ष महिला ने शिकायत को सुन-समझकर दूसरे पक्ष को थाना बुलाया। दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद न करने व  पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने को कहा। आपसी सुलह होने पर दम्पति ने एक-दूसरे के साथ तालमेल से रहने का भरोसा दिया। टीम में थानाध्यक्ष महिला श्रीमती सविता सरोज, दीवान नरेन्द्र कुमार व  महिला सिपाही दीपिका सिंह शामिल रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages