परशुराम जयंती पर हुआ संगीतय सुंदरकाड पाठ का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 10, 2024

परशुराम जयंती पर हुआ संगीतय सुंदरकाड पाठ का आयोजन

कचहरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में हुआ पूजा पाठ और हवन

कार्यक्रम के दौरान समाज में जागरूकता को लेकर हुई चर्चा 

बांदा, के एस दुबे । अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती के मौके पर अखंड भारत विप्र एकता मंच के बैनर तले भगवान परशुराम मंदिर कचहरी में पूजा पाठ और हवन यज्ञ किया गया। तिंदवारी रोड में स्थित एक मैरिज हाल में संगीतमय सुंदरकांड व संगीतमय परशुराम स्तुति का पाठ करते हुए लोक कल्याण की कामना की गई। इसमें सैकड़ों की तादाद में विप्रजनों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज में जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। 

कार्यक्रम के दौरान मयंक द्विवेदी का माल्यार्पण करते पदाधिकारीगण

मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश शुक्ला लाला मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल हुए  मयंक द्विवेदी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आकाश दीक्षित, रितेश त्रिपाठी, राज द्विवेदी, श्यामबाबू त्रिपाठी, संदीप पांडेय जिलाध्यक्ष अखिल भारत ब्राह्मण एकता परिषद, अभिषेक वाजपेयी, नवीन तिवारी, संजय दीक्षित, अनिल तिवारी सचिव, रामकृष्ण त्रिपाठी, क्षितिज त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी सहित सैकड़ों विप्रों ने प्रतिभाग किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages