भाजपा व मोदी को दिखाई दे रही अपनी हार : अविनाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 7, 2024

भाजपा व मोदी को दिखाई दे रही अपनी हार : अविनाश

अच्छे दिन की राह देखने वाला किसान आत्महत्या को मजबूर

फतेहपुर, मो. शमशाद । भाजपा सरकार में किसान व युवा परेशान है। कारोबार करने वाला व्यक्ति आज खुद बेरोजगार है। अच्छे दिन की राह देखने वाला किसान आत्महत्या को मजबूर है। लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी व भाजपा को अपनी हार दिखाई देने लगी है। उक्त बातें कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक लेने जनपद आये कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय ने पत्रकारो से वार्ता के दौरान कही। मंगलवार को शहर के तहसील रोड स्थित सपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद अविनाश पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। दूसरों को रोजगार देने वाला व्यक्ति खुद बेरोजगार हो गया है।  अच्छे दिन की राह देखने वाला किसान आत्महत्या को मजबूर है। लोगो के पास खर्च करने की ताकत घटी है। रुपये की कीमत पचास पैसे के बराबर बची है। मंहगाई से जनता हलकान है। कहा कि अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता से दुर्व्यवहार किये जाने की घटना की वह निंदा करते है। अमेठी की जनता इसका जवाब चुनाव में मतदान के समय

पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा प्रभारी अविनाश पांडेय।

देगी। एक सवाल के जवाब पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 हज़ार सात 7 सौ किमी की यात्रा कर लोगो से मिले हैं। वह भी कांग्रेस का न्याय संकल्प पत्र लेकर घर घर जाकर लोगो से मिलेंगे। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएम व गृहमंत्री ने लोगों से दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने व 15 लाख देने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ। कहा कि कांग्रेस पार्टी संघर्ष से कभी पीछे नही रहती। सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र मज़बूत करना व संविधान बचाना उनका मकसद है। सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने एवं विपक्षी दलों को डराने का कार्य कर रही है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व  भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार दिखाई दे रही है। चुनाव में इंडिया गठबंधन जीत हासिल कर सरकार बनाने का काम करेगा। इस मौक़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मो. आरिफ गुड्डा, सपा नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर, सपा जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, राजन तिवारी, अंशु तिवारी, शेख एजाज़ अहमद आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages