लोकतंत्र व राजनीति में 25 जून सबसे दुखद व काला दिन : मुखलाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 25, 2024

लोकतंत्र व राजनीति में 25 जून सबसे दुखद व काला दिन : मुखलाल

जिले के लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर किया सम्मानित

फतेहपुर, मो. शमशाद । जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल पर काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिले के लोकतंत्र सेनानियों का माल्यार्पण व अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित लोगों को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही व यातनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अपने युवाओं को आपातकाल में मीसा कानून की जानकारी जरुर देनी चाहिए। ताकि वह भी जाने कि आज जो संविधान मिटाने का झूठ व भ्रम फैला रहे हैं। उनकी सरकारों में किस तरह से संविधान को तार-तार किया जाता था। प्रेस मीडिया पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष मूलचंद्र सिंह पटेल द्वारा आपातकाल की यातनाओं को साझा किया गया। श्री पटेल ने कहा कि गांव में हमारी छोटी सी कच्ची छत के नीचे किराना की दुकान

लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर सम्मानित करते भाजपाई।

थी पुलिस पहले हमें पकड़कर ले गयी और 18 जुलाई 1975 को दुकान की छत में सुराग करके बारिश के पानी से दुकान को बर्बाद कर दिया गया। वह यह सब कहते हुए भावुक हो गए। जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि जिसने वह दौर जिया और भुगता है वही उस दुख दर्द को समझ सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि वह तत्कालीन सरकार के विरोध में पोस्टर मित्रों के साथ लगा रहे थे तभी पुलिस द्वारा जेल भेजा गया पर नाबालिग होने के कारण 14 दिनों में रिहाई हो गई थी। पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल जैसे काले को कभी नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में शैलेन्द्र रघुवंशी, उदय लोधी, कार्यक्रम संचालिका व जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह जितेंद्र सिंह पप्पू, अतुल त्रिवेदी, अजय सिंह रिंकू लोहारी, पंकज त्रिवेदी, विक्रम सिंह, शिव प्रसाद त्रिपाठी, धनंजय द्विवेदी, रोहन श्रीवास्तव, अनुज दीक्षित, सुमित द्विवेदी, स्वरूप राज सिंह जूली, विवेक श्रीवास्तव, मुन्ना मोबाइल, आचार्य कमलेश योगी, जसवंत गिहार, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन साहू, विनोद गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages