जल संरक्षण-प्राकृतिक कृषि के मझगवां में होंगे कार्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 14, 2024

जल संरक्षण-प्राकृतिक कृषि के मझगवां में होंगे कार्य

निःशुल्क गाद पाकर खुश हुए किसान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मप्र सतना जिले के मझगवां ब्लॉक के केल्हौरा गांव के बड़ा तालाब के गहरीकरण का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने किया। अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान मझगवां ने तालाब के गहरीकरण का कार्य इंडसइंड बैंक के सहयोग से करा रहा है। शुक्रवार को खुदाई में निकलने वाली गाद गांव के किसानों को निःशुल्क दी जा रही है। संस्थान निदेशक राष्ट्रदीप ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में संस्थान ने मझगवां के 30 गांव में जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती के कार्य होने हैं। जल संरक्षण के तहत तालाब गहरीकरण, दोहा निर्माण, चैकडैम मरम्मत, गैबियन निर्माण व कूप मरम्मत का कार्य होना है। केल्हौरा व पुतरी चुवा के तालाबों में गहरीकरण शुरू हो रहा है। विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने खुशी जताते हुए कहा कि जल संरक्षण के कार्य क्षेत्र

 तालाब गहरीकरण को चिन्हित करते विधायक।

की जरूरत है। ग्रामीण संस्थान के कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। तालाब की निःशुल्क गाद पाकर किसान खुश नजर आये। उल्लेखनीय है कि 65 मीटर लम्बाई व 65 मीटर चैड़ाई तथा एक मीटर गहराई तक तालाब का गहरीकरण हो रहा है। केल्हौरा सरपंच बारेलाल ने जल समस्या बताई। संस्थान के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अर्चन, समेत गांव की महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे। संचालन मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान समन्वयक देशराज, कृषि विशेषज्ञ गुरुदयाल, आनंद कुमार, बिंदा प्रसाद, शिवकुमार, रामविलाश, सुरेश आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages