डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसो. के अध्यक्ष बने लवकुश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 16, 2024

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसो. के अध्यक्ष बने लवकुश

जनपद शाखा का हुआ निर्विरोध निर्वाचन, हुआ स्वागत

फ़तेहपुर, मो. शमशाद । डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की जनपदीय शाखा का चुनाव रविवार को जिला अस्पताल में हुआ। जिसमें सभी पदों पद निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन मजबूत करना उनका मुख्य मकसद होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन फतेहपुर (इलाहाबाद मंडल) का चुनाव मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. नितिन कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे र्निविरोध रूप से लवकुश सिंह को अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,

एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

ज्ञानेन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष, योगेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्री, विनोद कुमार वर्मा को संगठन मंत्री, राजकरण सिंह को संयुक्त मंत्री, हरी शंकर सविता को कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र पाल को संप्रेक्षक, बीपी चंदेल को मीडिया प्रभारी निर्विरोध रूप से चुन लिया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक सुरेश चंद्र वर्मा, चुनाव अधिकारी राजेश चतुर्वेदी, कानपुर जिलाध्यक्ष एमके प्रजापति, चुनाव संचालक संजय भदौरिया, मंडल अध्यक्ष कानपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages