भामाशाह जयंती पर बुजुर्गों का माल्यार्पण, भेंट किया स्वल्पाहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 30, 2024

भामाशाह जयंती पर बुजुर्गों का माल्यार्पण, भेंट किया स्वल्पाहार

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

बांदा, के एस दुबे । व्यापारियों के मसीहा और मार्गदर्शक दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित करते हुए स्वल्पाहार भेंट किया गया। इसके साथ ही पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि वृद्धाश्रम में व्यापारियों के मसीहा मार्गदर्शक दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। सभी बुजुर्गों  का माल्यार्पण कर स्वल्पाहार भेंट किया गया और सभी पदाधिकारियों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। सदर

बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लेते व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। भामाशाह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश वरिष्ठ मंत्री मनोज जैन  ने बताया  भामाशाह समाज सेवक के अलावा तीर्थ और मंदिरों का निर्माण भी उन्होंने करवाया था। वह साहित्य प्रेमी भी थे। जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू  ने सभी व्यापारी भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया। बहुत दिनों से चली आ रही व्यापारियों की मांग को  मानकर पिछले वर्ष व्यापारी दिवस घोषित किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार राज ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में भामाशाह जयंती पर व्यापारी दिवस घोषित किया गया। इसी तरह पूरे देश में भी 29 जून को भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारिक दिवस घोषित किया जाए। जिला महामंत्री सुरेश गुप्ता कान्हा ने सभी
वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्ग महिला व पुरुष

व्यापारियों से अपील की है कि सभी लोग अपने गौरव भामाशाह का अपने प्रतिष्ठानों में चित्र जरूर लगाएं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री मनोज जैन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला महामंत्री सुरेश गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार ओमर संतन, जिला उपाध्यक्ष वैश्य अमित गुप्ता मनीष, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वधेश गुप्ता, रूपानी, जिला वरिष्ठ मंत्री नईम नेता जिला उपाध्यक्ष,  पन्नालाल धुरिया, अंशु गुप्ता संरक्षक श्यामलाल गुप्ता सहित व्यापारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages