वृद्धजन आवास में वितरित किया गन्ने का रस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 14, 2024

वृद्धजन आवास में वितरित किया गन्ने का रस

फतेहपुर, मो. शमशाद । भोजन जन सेवा समिति ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे जमालपुर मवइया स्थित वृद्धजन आवास में तपिश भरी गर्मी में राहत पहुंचाने हेतु गन्ने का रस बुजुर्गों के बीच वितरित किया। सभी वृद्धजन गन्ने का जूस पीकर खुश हुए और आशीर्वाद प्रदान किया। गन्ने का जूस वितरित करने के बाद समिति के संचालक कुमार शेखर ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी का प्रकोप है। इस गर्मी के मौसम में लोगों को सबसे अधिक ठंडा पानी व तरल पेय पदार्थों की दरकार रहती है। आम लोग तो सड़कों पर निकलते समय ठंडे पेय पदार्थों का लुत्फ उठा लेते हैं लेकिन

वृद्धजन आश्रम में बुजुर्गों के बीच गन्ने का रस वितरित करते कुमार शेखर।

वृद्धजन आवास में रहने वाले बुजुर्ग इन पदार्थों से वंचित रह जाते हैं। जिससे उनके मन में यह ख्याल आया कि बुजुर्गों को भी ठंडे पेय पदार्थ वितरित किया जाए। इसलिए उन्होने गन्ने के जूस का वितरण किया। सभी ने उनके इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर सागर कुमार बाल्मीकि व वृद्धजन आवास के नीतू वर्मा, अशोक यादव, दीपक कुमार आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages