गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 16, 2024

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

घाट पर एसडीएम, सीओ व सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी रहे मुस्तैद

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । गंगा दशहरा के मौके पर जिले सहित खागा तहसील क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सभी ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत घाट पर एसडीएम, सीओ व सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी मुस्तैद रहे। उधर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने पदाधिकारियों संग स्नान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर खागा तहसील क्षेत्र के नौबस्ता घाट पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार गंगवार, क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय, थाना सुल्तानपुर घोष प्रभारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,

नौबस्ता गंगा घाट पर मुस्तैद एसडीएम व सीओ साथ में व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

नौबस्ता चौकी इंचार्ज सूरज कनौजिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गंगा दशहरे पर आए हुए हजारों भक्तों को कोई आसुविधा न हो, इसके लिए पूरी तन्मयता से तहसील प्रशासन व व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने सभी की सेवा की। गंगा दशहरा पर गंगा नदी में डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। जिसके चलते जिले के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, खागा व्यापार मंडल के मंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, धीरज, धीरेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages