भाकियू ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 2 का किया घेराव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 16, 2024

भाकियू ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 2 का किया घेराव

घेराव की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ सिटी पहुंचे 

जिले में 17 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने सहित उठी कई मांगे

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले में सत्रह घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 का घेराव किया। घेराव की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी व पुलिस उपाधीक्षक नगर वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित किसानों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर रेलवे स्टेशन का घेराव किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। श्री सिंह ने बताया कि उनके एक कार्यकर्ता की समस्या पर

रेलवे स्टेशन घेराव के दौरान अधिकारियों से वार्ता करते भाकियू के पदाधिकारी।

पुलिस हीलाहवाली कर रही थी। जिस पर निर्णय लिया गया था कि दून एक्सप्रेस को जाने नहीं दिया जाएगा। जब तक इन समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता। उनकी समस्या को सुना गया और इस दौरान सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंप कर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपना निर्णय बदल दिया। थाना हथगांव के प्रभारी निरीक्षक द्वारा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह पूर्व पप्पू के बेटे के खिलाफ फर्जी गुंडा एक्ट की कार्रवाई को तत्काल समाप्त किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। वहीं थाना कल्याणपुर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल सोनकर के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया उसे तत्काल समाप्त किए जाने की मांग की गई। थाना बिंदकी के प्रभारी निरीक्षक द्वारा किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा कायम किए गए उसे तत्काल समाप्त किए जाने की मांग उठाई गई। ग्राम कुन्नू का डेरा में नदिया में बन रहे पुल का तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की उठी। ग्राम बडोरी में एचएच-2 रोड क्रॉसिंग पर कई बार आवेदन देने के बाद भी क्रॉसिंग का कार्य नहीं कराया गया जिसे तत्काल निर्माण कराए जाने के साथ ही जनपद में विद्युत की सप्लाई 17 घंटे तक सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में ज्ञान सिंह, रामसहाय पटेल, विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, नवल सिंह पटेल, दिनेश शुक्ला, कप्तान सिंह, रिशु सिंह चंदेल, हीरालाल प्रजापति, संतोष द्विवेदी, राकेश सिंह यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages