समर कैम्प में बच्चों का हो रहा विकास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 24, 2024

समर कैम्प में बच्चों का हो रहा विकास

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी ब्लाक के बरवारा गांव में प्रजायत्न संस्था के छलांग प्रोजेक्ट में समर कैम्प का समापन खेल मेला से हुआ। कैम्प में अतिथियों में प्रधान अभिलाष, शिक्षामित्र हीरालाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती सुनीता देवी ने सरस्वती चित्र में माल्यार्पण किया। संस्था के प्रोग्राम मैनेजर अमित ने परिचय देते हुए छलांग के बारे में जानकारी दी। बताया कि बच्चों में खेल से होने वाली शारीरिक शिक्षा, मानसिक शिक्षा से समझ स्पष्ट करने को मंच देना है।

 बच्चों को छलांग के बारे में बताते कोआर्डिनेटर।

सोमवार को संस्था के फील्ड कोआर्डिनेटर ने कम्पोजिट विद्यालय बरवारा में खेल गतिविधि करायी। अन्य दिनों में प्रधान की देखरेख में विद्यालय के नोडल टीचर खेल गतिविधि करायेंगे। प्रजायत्न संस्था कर्वी ब्लाक के 25 विद्यालय व पहाड़ी ब्लॉक के 25 विद्यालय में बच्चों के शारीरिक, मानसिक बौद्धिक, समाजिक विकास  पर कार्य कर रही है। स्वयंसेवक अभिषेक व अशोक समर कैम्प की छुट्टियों में बच्चों के साथ सप्ताह में तीन दिन खेल गतिविधि कराते थे। बच्चों को चार भागों में बांटकर खेल गतिविधि की जानकारी दी। छोटे बच्चों के साथ कोकला झपकी गेम कराया। बड़े बच्चों के साथ चैन गेम, लेट्स डू दी एडिशन, डोज हैंड बाल गेम कराया। 45 बच्चों में दस बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे। प्रजायत्न संस्था छलांग प्रोजेक्ट से सूर्यकान्त, अनुज कुमार, प्रेमचंद, नीलू देवी ने बच्चों को बिस्कुट बांटकर कार्यक्रम का समापन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages