चुनाव में समर्थन के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जताया आभार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 24, 2024

चुनाव में समर्थन के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जताया आभार

सवर्णों का 80 प्रतिशत वोट भाजपा में जाना चिंता का विषय

नए सवर्ण नेताओं को विकसित करेगी कांग्रेस

फतेहपुर, मो. शमशाद । अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम में मिली सफलता पर आभार प्रकट करने के लिए आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक, अतिथि मोहम्मद आलम जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज उपस्थित हैं।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए शकीला बानो ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिले समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि कभी एनडीए गठबंधन स्थायी नहीं होगा इसलिए कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं जिसमें सफलता के लिए  जरूरी आंकड़ों को और सुधारते हुए केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनायी जाएगी। कहा कि सीएसडीएस और लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे से यह स्पष्ट हो गया है कि इंडिया गठबंधन को मुसलमानों का एक मुश्त वोट मिला है। वहीं पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों का भी

पत्रकारों से वार्ता करते अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी।

बड़ा हिस्सा इंडिया गठबंधन के साथ था। इसके लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस इन वर्गों का विशेष आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि सर्वे से यह भी उजागर हुआ कि सवर्ण वोटों का 80 प्रतिशत हिस्सा भाजपा के साथ गया और सिर्फ़ 16 प्रतिशत सवर्ण वोट ही इंडिया गठबंधन को मिला। यह देश और इंडिया गठबंधन के लिए चिंता का विषय है। इसकी एक बड़ी वजह इस समाज में इंडिया गठबंधन के मुद्दों का न पहुंच पाना भी हो सकता है। कांग्रेस सवर्ण समाज में नए चेहरों को विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ताकि आगे से सवर्ण समाज का पूरा वोट इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ले सके। उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने की राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के एजेंडे पर आगामी दिनों में अभियान चलायेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मो. आलम, शहर चेयरमैन शकील अहमद, जिला सचिव नफीस खान भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages