बच्चों को दिए उपहार
खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर हथगाम में बैंक आफ बड़ौदा के 117 वें स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक शशांक सचान द्वारा स्कूल को पांच पंखे प्रदान किए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकां का सम्मान किया गया। प्राइमरी एवं जूनियर के बच्चों के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा पटेल नगर की तरफ से कापी, पेन
![]() |
| बच्चों को उपहार भेंट करते बीओबी कर्मचारी। |
पेंसिल, रबर, कटर का वितरण किया गया। बच्चों का मुंह मीठा कराने के लिए चॉकलेट दी गई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक शशांक सचान द्वारा कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव उमराव, हिमांशु कुमार, लाल सिंह, कुलदीप सिंह, विमल तिवारी, जितेंद्र यादव, सरिता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment