बांदा, के एस दुबे । केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में किसानों की उपेक्षा की गई है। अन्नदाता ठगा सा महसूस कर रहा है। एमएसपी कानून बनाने, स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करने का बजट में कोई प्राविधान नहीं है। उत्तर प्रदेश के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। सूबे में अन्ना पशुओं से किसानों के नुकसान की भरपाई का बारे में
![]() |
| विशंभर प्रसाद निषाद |
कोई उल्लेख नहीं है। बुंदेलखंड को स्पेशल पैकेज दिए जाने के बाद में कोई उल्लेख नहीं है। नौजवानों को सकारी रोजगार देने के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही इनकम टैक्स में कोई छूट नहीं है। पांच लाख के स्थान पर तीन लाख कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि बजट में किसानों की उपेक्षा की गई है।


No comments:
Post a Comment