मत्स्यगयेन्द्रनाथ जलाभिषेक को लगती एक किमी लम्बी लाइन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 5, 2024

मत्स्यगयेन्द्रनाथ जलाभिषेक को लगती एक किमी लम्बी लाइन

उमडा जन सैलाब

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान श्रीराम तपस्थली चित्रकूट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। मत्स्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर देवाधि देव महादेव का जलाभिषेक किया। सोमवार को मंदिर के पुजारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि यहां चार शिवलिंग स्थापित हैं। मान्यता है कि स्वयं ब्रह्मा जी ने सृष्टि संचार से पहले इन शिवलिंगों की स्थापना की थी। दर्शन करने से भक्तों की सभी

 जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

मनोकामनायें पूरी होती हैं। पुजारी ने बताया कि भगवान राम के वनवास काल दौरान चित्रकूट पहुंचने पर राजा मत्स्यगयेन्द्रनाथ ने उन्हें रुकने की अनुमति दी थी। जब औरंगजेब ने हिंदू मंदिरों को तोड़ा तो वह चित्रकूट के मंदिर से परास्त हुआ था। फिर यहीं एक मंदिर का निर्माण कराया था। सोमवार को मंदिर परिसर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचे। ये इलाका उप्र-मप्र सीमा पर है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। 20 पुलिस कर्मी मंदिर परिसर में ड्यूटी में तैनात हैं। मंदिर में प्रवेश को एक किमी लंबी लाइन लगती है। हर श्रद्धालु को नहलाने में पचास मिनट का समय लगता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages