शिवचंद्र शुक्ल जिलाध्यक्ष, जितेंद्र व सोनू बने जिला महामंत्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 29, 2024

शिवचंद्र शुक्ल जिलाध्यक्ष, जितेंद्र व सोनू बने जिला महामंत्री

उद्योग व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन ने जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला पर भरोसा जताते उनकी कर्मठता और व्यापारियों के प्रति समर्पण को देखते हुए शिवचंद शुक्ला को एक बार फिर तीन वर्ष के लिए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। अभी तक संगठन में युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे जितेंद्र सिंह यादव और सोनू यादव को संगठन के प्रति उनकी लगन व कर्मठता को देखते हुए उन्हें जिला कमेटी में जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रिजवान डियर पूर्व की ही भांति जिला महामंत्री पद की भूमिका निभाते रहेंगे। प्रदेश से पदों की घोषणा होते ही जिले के व्यापारियों को जैसे ही जानकारी मिली तो व्यापारियों में खुशी लहर दौड़ पड़ी। रविवार को नव मनोनीत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव उर्फ सोनू व रिजवान डियर का व्यापारियों ने माला पहनकर व मिठाई

नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते व्यापारी।

खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत के उपरांत नवमनोनीत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कंचन ने मुझ पर पुनः भरोसा जताते हुए तीन वर्ष के लिए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की है वह सब जिले के व्यापारी भाइयों का स्नेह व प्यार है। जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनयन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कंचन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब मेरी और सोनू यादव की जोड़ी जिले में व्यापारी भाइयों की सेवा करते हुए व्यापार मंडल का परचम और भी ऊंचा ले जाएगी। जिला महामंत्री सोनू यादव ने कहा कि संगठन में इतनी जल्दी जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दिए जाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। चार लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें राघवेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, राहुल गुप्ता, उमाशंकर पाल शामिल हैं। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, युवा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, समाजसेवी शहर अध्यक्ष प्रमोद ग्रुप, महामंत्री दीपक साहू, उपाध्यक्ष राजू, खागा तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला, संरक्षक अब्दुल हाफिज हाफिज, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ला, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, समाजसेवी संजीत सिंह, विवेक यादव, यीशु यादव, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages