जल निकासी न होने से नालियों का पानी सड़कों पर
फतेहपुर, मो. शमशाद । नगर पालिका परिषद की लचर सफाई व्यवस्था के चलते शांतीनगर रोडवेज वर्कशाप के पीछे जलभराव की स्थिति बनी रहने से आस पास के रहने वाले बाशिंदे कीचड़ युक्त मार्ग से निकलने को मजबूर हैं। रोडवेज वर्कशाप के ठीक पीछे स्थित मार्ग पर एक निजी विद्यालय व दर्जनों घरों की आबादी निवास करती है। नालियों की उचित सफाई व्यवस्था व जल निकासी का उचित प्रबंध न होने की वजह से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं जिससे लोगों को गंदे बदबूदार कीचड़ में होकर निकलना पड़ता है। महिलाओं व स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर निकलना पड़ता है। स्थानीय निवासियों
![]() |
| रोडवेज वर्कशाप के पीछे गली में गंदगी का दृश्य। |
का आरोप है कि सफाई न होने से मोहल्ले की नालियां चोक हैं जिससे लोगों के घरों का पानी निकल नहीं पाता। मामूली बरसात होने पर भी स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जल जमाव की वजह से मोहल्ले की एक भी सड़क चलने लायक नहीं रहती। लोगों को अपने घरों से मुख्य मार्ग तक आने के लिये कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। पैदल निकलने वाली महिलाओं व बच्चो को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वही मामले की जानकारी के लिए संवाददाता द्वारा नगर पालिका के सफाई प्रभारी मो. हबीब से सम्पर्क करने पर बताया कि नाला निर्माण न होने से जल निकासी की समस्या है। शासन को नाला निर्माण का प्रस्ताव पालिका की ओर से भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment