नवनियुक्त छह अवर अभियंताओं को दिए गए नियुक्ति पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

नवनियुक्त छह अवर अभियंताओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

सभागार में डीएम, सीडीओ ने किया नियुक्ति पत्रों का वितरण

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा

बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा चयन आयोग से चयनित 1334 अवर अभियंताओं और सगणकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। यह कार्यक्रम डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद डीएम ने नवनियुक्त छह अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नव चयनित अवर अभियंताओं को कहा कि वह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पूरी निष्पक्षता एवं पारिदर्शिता के साथ यह नियुक्तियां की गयी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6.5 लाख युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की गयी हैं। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था देश की दूसरी बडी अर्थ व्यवस्था हो गयी है। उन्होंने कहा कि योग्यता, प्रतिभा व क्षमता के आधार पर

नवनियुक्त अवर अभियंता को नियुक्ति पत्र सौंपते डीएम नगेंद्र प्रताप

नौजवानो की नियुक्ति पूरी पारिदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव के दी जा रही है। प्रदेश में अनेकों विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं और प्रदेश में 9 नये एयरपोर्ट बने हैं। सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर में बन रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंताओं बुद्ध विलास पटेल, रवि प्रकाश मिश्रा, विकास गुप्ता, राजेन्द्र सिंह और कृषि अभियंत्रण में पियूष कुमार सिंह तथा पंचायती राज विभाग में सुमन कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने नवनियुक्त अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करतेे हुए कहा कि वह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर उनको जो कार्य सौपा जाए, वह पूर्ण मनोयोग के साथ उसका निर्वहन करें। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विजय कुमार, राजकीय निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अभियंतागण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages