किसान मोर्चा दक्षिणी का अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रेम का हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 21, 2024

किसान मोर्चा दक्षिणी का अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रेम का हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रेम पासवान को मंडल दक्षिण का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। नव मनोनीत मंडल दक्षिण अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा मंडल दक्षिणी का प्रेम पासवान को अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नगर दक्षिणी कार्यालय में नगर अध्यक्ष रितेश कुमार सोल्डी की अध्यक्षता में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत किसान मोर्चा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भी अंग

नवमनोनीत दक्षिणी अध्यक्ष प्रेम पासवान का स्वागत करते भाजपाई।

वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रेम पासवान ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास से शीर्ष नेतृत्व व जिला संगठन ने उन पर भरोसा किया हैं वह भाजपा की नीतियां व रीतियों को बताकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने दायित्व दिए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर महामंत्री दिनेश गुप्ता, मंत्री यश गुप्ता, नईम अहमद, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू अग्रहरि, सेक्टर संयोजक नीरज सिंह, प्रशांत आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages