भाकियू टिकैत गुट का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2024

भाकियू टिकैत गुट का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

छह अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली पंचायत में जिले से जाएंगे किसान

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक नहर कालोनी में आयोजित हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए चालीस नए लोगों को संगठन से जोड़ा गया। जिनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही छह अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्यांचल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से 40 नए पदाधिकारी का मनोनयन किया गया। जिसमें अधिकतर ग्राम अध्यक्ष के पद पर हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष व तहसील मध्यांचल के पद पर पुराने पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में संगठन को मजबूती देने की जरूरत है जिससे किसानों की समस्याओं का निराकरण हो सके। बताया कि आगामी

नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते प्रदेश सचिव।

6 अक्टूबर को महात्मा टिकैत के जन्म दिवस पर डाली बाग गन्ना संस्थान लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में किसान फतेहपुर जनपद से पहुंचेंगे। मध्यांचल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर ने कहा कि बिंदकी तहसील के पहाड़ गांव में किसानों की कौड़ी के दाम जमीन खरीद कर करोड़ों रूपए बीघा फैक्ट्री मालिक को बेंचने का काम कर रहे हैं जो कि किसानों का शोषण और दोहन है। जिला प्रभारी मधुसूदन तिवारी ने कहा कि जिले में बिजली, नहरों में पानी व सफाई, डीएपी की कालाबाजारी पर भी प्रशासन ध्यान दे। जिससे किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिल सके। इस मौके पर जय कुमार पांडेय, गजेंद्र द्विवेदी, रामाश्रय यादव, राकेश लोधी, मोनू लोधी, नागेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, राजेंद्र मौर्य, शिवबाबू शर्मा, अश्वनी कुमार शुक्ला, राम आसरे यादव, संतोष सिंह गौर, रोहित अवस्थी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages