जिला उद्योग व्यापार मंडल का हुआ संगठन विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2024

जिला उद्योग व्यापार मंडल का हुआ संगठन विस्तार

लक्ष्मी चन्द्र आर्य अध्यक्ष व शुभम बने महामंत्री

फतेहपुर, मो. शमशाद । असोथर कस्बा के झाल स्थित सरस्वती बाल मंदिर झाल में जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए कस्बे के व्यापारियों के बीच अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी चन्द्र आर्य एवं महामंत्री शुभम शिवहरे व कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता का मनोनयन किया गया।

असोथर इकाई के पदाधिकारी।

सयोजक मण्डल के सदस्य राकेश सिंह उर्फ़ विमल सिंह, राजेंद्र मिश्रा, सर्वेश मोदनवाल, अनिल राज गुप्ता, राम सजीवन अग्रहरि, कामता प्रसाद, विजय भोजवाल ने ध्वनि मत से प्रस्ताव किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी, जिला कमेटी से धीरेन्द्र सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, राज कुमार मिश्रा, कस्बे के व्यापारी बंधु नीरज अवस्थी, सुभाष चन्द्र अग्रहरि विकास सिंह, कृष्ण पाल, श्रवण कुमार तिवारी, रामप्रताप अग्रहरि, विजय बहादुर आदि व्यापारी बंधुओ ने मनोनीत नए पदाधिकारियों को बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages