लखनऊ महापंचायत में जिले से जाएंगे सैकड़ों किसान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2024

लखनऊ महापंचायत में जिले से जाएंगे सैकड़ों किसान

भाकियू की मासिक बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर जहां चर्चा की गई वहीं निर्णय लिया गया कि छह अक्टूबर को महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर लखनऊ में होने वाली महापंचायत में जिले से सैकड़ो किसान प्रतिभाग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम ने की। निर्णय लिया कि 18 अक्टूबर को बीस किलोमीटर परिधि के किसानों से टोल वसूली के खिलाफ बड़ौरी टोल प्लाजा पर पंचायत की जाएगी। आज तीस पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर

नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी।

नियुक्त किया गया। किसानों ने मांग किया कि इस वर्श नहर विभाग सभी नहरों व माइनरों की सफाई कराए, पुलिस प्रशासन अपनी कार्यशैली को सुधार ले। जर्जर व ढीले तारों को तत्काल दुरूस्त किया जाए, धान खरीद में जिला प्रशासन अनियमितताआें व फर्जी धान खरीद रोकने का काम करे अन्यथा भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी। बाढ़ पीड़ितों व बाढ़ से नश्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, राम सहाय पटेल, नवल सिंह, दिनेश शुक्ला, कमलेश मिश्रा, नागेंद्र यादव, छोटेलाल सोनकर, रमेश मौर्य, कप्तान सिंह, पप्पू सिंह, सोलंकी सिंह, भानु प्रताप पटेल, मोइद अहमद, संतोश द्विवेदी, मन्नीलाल, भानू पांडेय, शिवशंकर यादव, शुभम, राजाराम सहित तमाम किसान मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages