बांदा, के एस दुबे । बुधवार को श्री गणेश भवन में बालक बालिकाओं को आसन व मलख्म मे एक ही परिधान पहनने के लिए परिधान वितरित किए गये। बांदा में शास्त्री नगर श्री राम लीला मैदान में स्थित श्री गणेश भवन में स्थापित मलखंभ व आसन में प्रशिक्षण ले रहे 35बालको व25बालिकाओ को गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक जैसे परिधान वितरित किए गये। वहीं मलखंभ में भाग लेने वाले 20बालको लंगोट भी दिए गए। इस वितरण समारोह में
अशोक अवस्थी श्रीमती ज्योत्स्ना पुरवार अशोक त्रिपाठी जीतू सुशील तिवारी सत्यनारायण श्रीवास राहुल सेन धनीराम वर्मा राजाबाबू आदि ने बालक बालिकाओं को परिधान वितरित किए। ज्ञात रहे कि दिनांक 7सितम्बर से 16सितम्बर तक श्री गणेश भवन में श्रीगणेश महोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम जी निगम व निखिल सक्सेना ने दी।


No comments:
Post a Comment