स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने डीएम से की मुलाकात
बांदा, के एस दुबे - अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट द्वारा जिला अधिकारी नगेंद्र प्रताप को ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि देश की आजादी में जनपद बांदा का गौरवशाली इतिहास रहा है पंडित लक्ष्मी नारायण अग्निहोत्री जी के नेतृत्व में बांदा के क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए संघर्ष किया और जेल गए। तत्कालीन जिलाधिकारी मामराज सिंह द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर
सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वृक्षारोपण किया गया था एवं उनके नाम कि पट्टिकाए लगाई गई थी। नवीन कलेक्ट्रेट बनने से वह सभी वृक्ष हटा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है की स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर शिलापट उनके नाम अंकित कर लगाया जाए जिससे जनमानस युवा पीढ़ी में देश प्रेम भावना जाग्रत हो ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन, मयंक श्रीवास्तव, योगेश भारद्वाज, विवेक श्रीवास्तव रहे ।

No comments:
Post a Comment