पहाड़ी/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पानी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन साईधाम मन्दिर पहाड़ी के सामने किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में थाना पहाड़ी के क्राइम इस्पेक्टर पहाड़ी प्रभुनाथ यादव ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता हैं बल्कि मन को भी सशक्त बनाता हैं। खेल को खेल की भावना से खेले तथा हार-जीत को व्यक्तिगत न ले। हारने वाला स्वयं को कमजोर न समझे तथा मेहनत करें।
परियोजना समन्वयक रोहित राज ने बताया कि ब्लाक के 41 पंचायतों से लागभग 1000 से अधिक बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया है। बताया कि खेलों के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। संस्थान के प्रवीण कुमार कहा कि टीम वर्क, खेल भावना और परिश्रम के मूल्यों को बढ़वा देना ही उनका मूल उद्देश्य है। इस दौरान हुई कबडडी, रस्सा-कसी आदि प्रतियोगिताओं में विजेता बालक-बालिकाओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नन्दलाल, अविनाश तिवारी, उमा, सुनीता, शान्ती, अनूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment