कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघो की हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 8, 2025

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघो की हुई बैठक

कानपुर, प्रदीप शर्मा - कानपुर नगर निगम के समस्त कर्मचारी संघों की बैठक शनिवार को मोतीझील में 2 टाइम की ड्यूटी को लेकर हुई। कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मत से एक सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में सयुक्त रूप से 10 फरवरी 25 को 1 बजे नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर पूर्व की भांति ड्यूटी बहाल किये जाने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी का


आदेश को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की जाएगी। बैठक में कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा, उत्तर प्रदेश संयुक्त चालक वाहन संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संरक्षक किशन लाल सुदर्शन, सेनेटरी सुपरवाइजर संघ के उस्मान अली शाह, कर्मचारी संयुक्त संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि, नगर सफाई मजदूर सभा के महामंत्री सी.एल.बड़ेल आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages