रिंकू लोहारी ने मथैयापुर चौराहे पर लगाया जनता दर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 1, 2025

रिंकू लोहारी ने मथैयापुर चौराहे पर लगाया जनता दर्शन

पीड़ितों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का किया प्रयास

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने मथैयापुर चौराहा स्थित चौहान मार्केट में जनता दर्शन का फैसला लिया था। जिसके तहत शनिवार को जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादी आए। सबसे ज्यादा आवास सर्वे की समस्या को सुनकर तत्काल अधिकारियों से बात करके कहा कि कोई पात्र व्यक्ति नहीं छूटना चाहिए। जनता दर्शन में कई दिव्यांगां को उपकरणों में सलीम मभैयापुर को कान की मशीन, 70 वर्षीय बिट्टी देवी को एलिम्को द्वारा छड़ी व व्हील चेयर का आवेदन करवाया। महरजिया, रामा

जनता दर्शन में पीड़ितों की समस्याएं सुनते जिला पंचायत सदस्य।

देवी, उदय राज ने वृद्धा पेंशन न होने पर पेंशन हेतु आनलाइन आवेदन करवाया। राजाराम की किसान सम्मान निधि नहीं आ रही थी। जिस पर संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से बात की गई। अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि प्रत्येक माह की पंद्रह तारीख को बारह मील चौराहे के कैंप कार्यालय में जनता दर्शन लगता है। प्रत्येक माह की एक तारीख को मथैयापुर चौराहे पर भी जनता दर्शन लगाया जाता है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। श्री लोहारी के जनता दर्शन में सुरेश तिवारी, दिलीप सिंह, गोपी, महेश तिवारी, जितेन्द्र सिंह, छोटू, भीम पासवान, किशन प्रताप सिंह, राजाराम, महेन्द्र आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages