जिला पंचायत अध्यक्ष ने जलशक्ति मंत्री का किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 19, 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जलशक्ति मंत्री का किया स्वागत

बबेरू, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का औगासी पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। सिद्ध पीठ मां मढ़ी दाई मंदिर में पहुंच कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद नगर पंचायत भी गए और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने माला पहना कर स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल व अन्य।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, अजय सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल,मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, बच्चा सिंह, सन्तोष नंदन गौतम, भालेन्द्र गुप्ता, रिंकू राजपूत सभासद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages