विधायक निधि से पांच किलो वाट का सोलर पैनल महिला शिक्षा मंडल को किया समर्पित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 3, 2025

विधायक निधि से पांच किलो वाट का सोलर पैनल महिला शिक्षा मंडल को किया समर्पित

 सोलर पैनल का उद्घाटन

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  आज महिला शिक्षा मंडल, हरबंशमोहल के  आश्रम में विधायक सलिल विश्नोई ने अपनी विधायक निधि से पांच किलो वाट का सोलर पैनल लगा कर उसको मंडल को समर्पित किया। महिला शिक्षा मंडल की संचालिका सुश्री सीता जी ने  मंडल को निःशुल्क व निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु विधायक जी से आग्रह किया था कि संस्था में सोलर पैनल लगाया जाए वह मांग आज विधायक जी द्वारा पूरी की गई। विधायक जी का स्वागत करते हुए  राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि संस्था  ७५  वर्षों से ज्यादा समय से महिलाओ के मानसिक,आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के साथ चारित्रिक उत्थान में निरंतर कार्य कर रही है और गीता के पठन पाठन के साथ जीवन में गीता के


उपदेशों को उतारने के लिए आम जन को प्रेरित कर रही है। विधायक जी पिछले बीस वर्षों से संस्था का मार्गदर्शन करने के साथ पूरा सहयोग कर रहे है। संस्था की सचिव सीता जी व सभी सदस्य महिलाओं ने विधायक जी को धन्यवाद,आभार ज्ञापित करने के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक जी ने सदैव सहयोग करने का वचन दिया। आज के समारोह में प्रमुखरूप से श्रीमती रेखा जैन, जानकी गुप्ता, मीरा गर्ग, ज्योति गुप्ता, सुधा कानोडिया, कोमल जैन, रीता गुप्ता,सीमा अग्रवाल, आदर्श गुप्ता पार्षद भूसाटोली  राजेन्द्र अवस्थी, श्री शरद अग्रवाल, राम प्रकाश कपूर, राजेन्द्र गुप्ता, अगुवंश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages