चित्रकूट की बेटियों ने हॉकी मैदान में दिखाया दम - Amja Bharat

asd

All Media and Journalist Association

Tuesday, March 4, 2025

demo-image

चित्रकूट की बेटियों ने हॉकी मैदान में दिखाया दम

सम्मानित हुई टीम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 में जनपद की बेटियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद की 16 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार खेल भावना का परिचय दिया। टीम की वापसी पर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने विद्यालय पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने टीम की कैप्टन वर्षा पांडे, अमृता सिंह, अंजलि, रुचि, निराशा, आराधना, शिवानी, अर्पिता, सोनम, अंजली, आशा, साधना और अदिति को बधाई देते हुए हॉकी प्रदान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बेटियों का हॉकी जैसी प्रतियोगिता में भाग लेना जनपद में खेलों के प्रति उनकी बढ़ती रुचि का प्रमाण है।

04%20ckt%2004
 बेटियों का हौसला बढाते चेयरमैन पंकज अग्रवाल

विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों ने पंकज अग्रवाल का रोली-टीका कर स्वागत किया वं माल्यार्पण किया। ट्रेनर श्याम सुंदर यादव ने उन्हें बैज अलंकरण कर सम्मानित किया। संबोधन में पंकज अग्रवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास आवश्यक हैं। कहा कि बालिकाओं के प्रयासों से खेलों के प्रति नई सोच विकसित हो रही है व केंद्र व राज्य सरकार की खेलो इंडिया योजना साकार हो रही है। टीम विजय कुमार क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के कुशल निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय रेहूटिया से प्रतियोगिता में शामिल हुई। टीम के साथ इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह, खेल अनुदेशक ट्रेनर श्याम सुंदर यादव व स्टेडियम कोच फिरोज अंसारी भी गए थे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *