डकैतों का खात्मा कर भाजपा सरकार ने व्यापारियों को किया समृद्ध- शुक्ला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 27, 2025

डकैतों का खात्मा कर भाजपा सरकार ने व्यापारियों को किया समृद्ध- शुक्ला

मानिकपुर, चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को मानिकपुर ब्लाक में ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने आठ साल की उपलब्धियों का बखान किया। मानिकपुर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को ध्यान में रखकर काम कर रही है। युवा एवं रोजगार, महिला सशक्तिकरण, अंत्योदय से सर्वोदय और सुरक्षित उद्यमी समृद्ध


व्यापार की नीतियों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में सरकार निरंतर क्षेत्रीय जनता की सुरक्षा के लिए पूरी ताकत से लगी रही। उन्होंने स्वयं बतौर तत्कालीन मानिकपुर विधायक बिना किसी परवाह के समाज के सभी वर्गों के बीच सेवा भाव के साथ जाने का प्रयास किया। इस क्षेत्र को डकैतों से मुक्त कराने का काम सीएम योगी ने किया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में उन्होंने भी मानिकपुर क्षेत्र में लोगां की सेवा की है। यहां के लोगों के लिए वह हमेशा तत्पर है। इस मौके पर मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, जिला महामंत्री मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages