मंदाकिनी स्नान व कामतानाथ के दर्शन
रामघाट पर धार्मिक व व्यापारिक सम्मान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता का चित्रकूट में भव्य स्वागत हुआ। व्यापारी नेता व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने मनीष गुप्ता व उनके साथ आए भाजपा नेता बलराम गुप्ता, सचिन जैन समेत अन्य परिवारजनों और स्वयंसेवकों का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। मनीष गुप्ता ने पहले मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान किया और फिर कामतानाथ मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान आरोग्यधाम में दीनदयाल शोध संस्थान के अभय महाजन के साथ नाना जी के प्रकल्पों पर चर्चा करते हुए रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया।
![]() |
मनीष गुप्ता का स्वागत करते शानू गुप्ता |
इसके बाद रामदर्शन, स्फटिक शिला, पंचवटी धार्मिक स्थलों का दौरा किया और रामघाट पर मंदाकिनी पूजन किया। कार्यक्रम में शानू गुप्ता ने मनीष गुप्ता और उनकी टीम को सम्मानित किया, उन्हें पटका पहनाकर और वैजंती माला से नवाजा। व्यापारियों के साथ संवाद करते हुए, मनीष गुप्ता ने चित्रकूट को एक प्रमुख धार्मिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। चित्रकूट यात्रा के बाद, मनीष गुप्ता ने वाराणसी व अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।
No comments:
Post a Comment