45वां स्थापना दिवसः भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं, एक राष्ट्र निर्माण का अभियान - Amja Bharat

asd

All Media and Journalist Association

Monday, April 7, 2025

demo-image

45वां स्थापना दिवसः भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं, एक राष्ट्र निर्माण का अभियान

2 सीटों से तीसरी बार सरकार तक

विचारधारा से विजयपथ तक का सफर

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस जिले में उत्साह व गर्व के साथ मनाया। कार्यक्रम में भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, विचारधारा, उपलब्धियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक नींव 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही रख दी गई थी। भाजपा का सफर मात्र दो सीटों से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह न केवल दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, बल्कि देश की सत्ता में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार के रूप में विराजमान है। उत्तर प्रदेश समेत देश के 19 राज्यों में भाजपा की या सहयोगी सरकारें हैं। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व चुना जाता है, जो अन्य किसी दल में नहीं देखने को मिलता। भाजपा के विभिन्न मोर्चा संगठनः युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने समाज के हर वर्ग से जुड़कर पार्टी को मजबूत किया है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता न केवल राजनीतिक दायित्व

1743950562576_06%20ckt%2001
स्थापना दिवस मनाते भाजपाई

निभाते हैं, बल्कि समाजसेवा में भी अग्रणी रहते हैं। कोविड महामारी से लेकर प्रयागराज महाकुंभ तक, हर मोर्चे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से कार्य किया। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। पिछले 8 वर्षों में भाजपा सरकार ने नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों तक सीधी मदद पहुंचाई है। वक्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, तीर्थ विकास परिषदों की स्थापना और आध्यात्मिक परिपथों के विकास को भाजपा की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। अंत में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रनिर्माण की चेतना है, जो हर सामान्य कार्यकर्ता को नेतृत्व की ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर देती है। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, रंजना उपाध्याय, वरिष्ठ नेता भगवत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *