पूर्व पीएम स्व0 राजीव गांधी की कांग्रेसियों ने मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

पूर्व पीएम स्व0 राजीव गांधी की कांग्रेसियों ने मनाई जयंती

भावना दिव्यांग केन्द्र में बच्चों को बांटे फल व मिष्ठान

फतेहपुर, मो. शमशाद । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 81 वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर के भावना दिव्यांग केंद्र पहुंच कर मूक बधिर एवं दिव्यांगों को फल मिष्ठान वितरण किया एवं उनके साथ कुछ पल बिताए। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि निषेधाज्ञा के दृष्टिगत कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप से मनाते हुए कंप्यूटर क्रांति के जनक, वास्तविक रूप से भारत रत्न राजीव गांधी जी की विशाल देश भक्ति का स्मरण कर हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा करते हैं। साथ ही उन्होंने आज के नेताओं को उनका अनुशरण करने का भी आवाहन किया। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का असमय जाना देश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य रहा।

पूर्व पीएम की जयंती पर दिव्यांग बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित करते कांग्रेसी। 

उनके रहते आज देश विश्व में उच्च पायदान पर खड़ा होता। फिर भी हम उनके सपनो को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने संस्थान के विकास हेतु हरसंभव आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष कलीम उल्ला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जैसे सच्चे ईमानदार देश भक्त की देश को महती आवश्यकता है जिससे देश का विकास संभव हो सके। कार्यक्रम में एक अविकसित पंद्रह वर्षीय बच्ची आतिफा ने स्व. राजीव गांधी जी के ऊपर इंग्लिश स्पीच देकर सबका मन मोह लिया। सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने संस्थान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में सईद, पार्टी प्रवक्ता इंजी देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महराज, आनंद सिंह गौतम, आदित्य श्रीवास्तव, आरिफ भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages