नेत्र शिविर में 165 मरीजों की आंखों का किया परीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

नेत्र शिविर में 165 मरीजों की आंखों का किया परीक्षण

कमासिन, के एस दुबे । कस्बा कमासिन में विकासखंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार व आदर्श ग्रामीण उत्थान समिति के संयोजक त्व में संपन्न हुआ। जानकी कुंड चित्रकूट से आए चिकित्सकों ने 165 मरीजों का परीक्षण किया ।फॉलो अप के अंतर्गत 35 मरीजों को चश्मा दिए गए। मोतियाबिंद के 38 मरीज चिन्हित किए गए जिसमें 26 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट भेजा गया, 56 मरीजों का विजन चेक किया गया उन्हें चश्मा वह दवाई दी गई, 36 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा ,रेटिना, मांस

शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक।

बढ़ने ,नाखूना की बीमारी पाई गई उन्हें निशुल्क दवा दी गई और उचित इलाज की सलाह दी गई। जानकी कुंड चित्रकूट से आए हुए डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी नेत्र सहायक, उमाशंकर नेत्र सहायक, विनय कुमार नेत्र सहायक, सुशील मिश्रा काउंसलर ,बृजेश यादव चश्मा विभाग, प्रमोद कुमार मेडिसिन ने मरीजों का विधिवत परीक्षण किया। गायत्री परिवार के भवानी दीन यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ,अभय तिवारी ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन का कार्य किया तथा मरीजों की सहायता किया। इसी कैंप के साथ जामू में भी नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 मरीजों का परीक्षण किया गया 35 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिसमें 25 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए जानकी कुंड चित्रकूट भेजा गया और बाकी मरीजों को चश्मा और दवाई दी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages