विश्वनाथ आईटीआई, जसपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर टेबलेट वितरण समारोह
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत किया गया वितरण
जसपुरा (बांदा), के एस दुबे । स्वतंत्रता दिवस के मोके पर विश्वनाथ आईटीआई, जसपुरा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को 60 टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एडवोकेट रामस्वरूप, प्रबंधक, मधुसूदन दास आदर्श इंटर कॉलेज, जसपुरा। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्ण सिंह, डायरेक्टर, विश्वनाथ आईटीआई एवं टाटा पावर इलेक्ट्रिक चार्जिंग (दिल्ली जोन प्रमुख) मौजूद रहे।इस अवसर पर जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल संदीप, पूर्व प्रिंसिपल द्विवेदी, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सिंह, किसान युवा मोर्चा के क्षेत्र प्रमुख एडवोकेट धनंजय सिंह, एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह,राकेश सिंन्ह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता,हाड़ा सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
![]() |
| टैबलेट वितरण के बाद मौजूद छात्र। |
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्रिंसिपल भागवत विश्वकर्मा ने की। प्रशिक्षक रामसेवक, दिनेश अग्रवाल, जितेंद्र, जनार्दन, रवि किशन और कार्यालय प्रमुख शिवपूजन ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान इलेक्ट्रीशियन, फिटर और कोपा ट्रेड के सत्र 2022-24 व 2023-25 के सत्यापित प्रशिक्षणार्थियों जैसे आकाश,आलोक कुमार,अजय प्रताप सिंह, अमित कुमार,आशीष कुमार,आशीष पाल, दिनेश कुमार,हर्षित कुमार द्विवेदी, हिमांशू सैनी, जितेंद्र सिंन्ह, जितिन कुमार, कपिल पाल, आदि को टेबलेट वितरित किए गए। सभी अतिथियों ने सरकार की योजनाओं, डिजिटल शिक्षा के लाभ और तकनीकी जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी और छात्रों को तकनीक के युग में सशक्त बनने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


No comments:
Post a Comment