कहीं रेट लिस्ट नहीं मिली तो कहीं बैनर गायब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

कहीं रेट लिस्ट नहीं मिली तो कहीं बैनर गायब

बांदा, के एस दुबे । तहसीलदार सदर व उप कृषि निदेशक द्वारा तहसील के उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए स्टाक मिलान किया गया, जिसमे उमा खाद भण्डार कालूकुआं के प्रतिष्ठान ने फर्म का बैनर, रेट लिस्ट बोर्ड नही मिला, स्टाक का मिलान करने पर स्टाक सही पाया गया, मोहनी एग्रो एजन्सी कालूकुआं की दुकान बन्द मिली, जिससे निरीक्षण/स्टाक मिलान नही किया जा सका, बलवान खाद बीज भण्डार तिन्दवारी रोड बांदा के प्रतिष्ठान में स्टाक

प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते तहसीलदार सदर।

रजिस्टर से उर्वरक मिलान नही कराया गया, साथ ही कीटनाशक दवाओं का सही प्रकार से रख रखाव नही किया गया, शिवहरे खाद बीज भण्डार क्योटरा बांदा की फर्म का बोर्ड नहीं लगा पाया गया, एवं उर्वरकों का रख रखाव सही नही पाया गया एवं प्रकाश खाद भण्डार क्योटरा बांदा का स्टाक मिलान करने पर सही पाया गया। चारों फर्मों की पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु नोटिस दी गयी है, नोटिस का सन्तोषजनक उत्तर न दिये जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश नियमों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यही अमल में लायी जायेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages