आयुर्वेद आने वाले समय में मुख्य थेरेपी के रूप में स्थापित होगा : डॉ वंदना पाठक, संरक्षक कानपुर हेल्थ कमेटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

आयुर्वेद आने वाले समय में मुख्य थेरेपी के रूप में स्थापित होगा : डॉ वंदना पाठक, संरक्षक कानपुर हेल्थ कमेटी

कानपुर, प्रदीप शर्मा - स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। मुस्कुराए कानपुर की कानपुर हेल्थ कमेटी द्वारा स्वस्थ कानपुर विकसित कानपुर अभियान के अंतर्गत हेल्थ टॉक एवं हेल्थ कैंप का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.नंदिनी रस्तोगी वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ.वंदना पाठक कानपुर हेल्थ कमेटी संस्थापक डॉ.सिधांशु राय समन्वयक डॉ.शरद बाजपेई एवं डॉ अनुराग मेहरोत्रा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ.नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि चिकित्सकों को एक कॉमन प्लेटफार्म पर आकर कार्य करने की जरूरत है तभी हम स्वस्थ कानपुर की परिकल्पना कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ.वंदना पाठक ने कहा कि आने वाला समय आयुर्वेद को  मुख्य थेरेपी के रूप में स्थापित करेगा  उन्होंने आयुर्वेद एलोपैथ और होम्योपैथी का आपस में समन्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कानपुर हेल्थ कमेटी संस्थापक डॉ.सिधांशु राय ने


कहा कि कानपुर के अनुभवी चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं का एक रोडमैप तैयार कर प्रशासन को देंगे एवं अपनी सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे। समन्वयक कानपुर हेल्थ कमेटी डॉ शरद बाजपेई ने कहा कानपुर हेल्थ कमिटी अपने सुझाव प्रशासन एवं संबंधित विभागों को हर 3 महीने में उपलब्ध कराएगी। डॉ.अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि बहुत जल्द कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजतिलक ने कहा कि कानपुर हेल्थ कमिटी एक विस्तृत कार्य योजना बना रही है जिसमें सुलभ, सस्ती एवं जरूरत के अनुसार सभी को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ हेमंत मोहन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हेल्थ कमिटी पूरे शहर में हेल्थ कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता को वृहद स्तर पर शुरू कर रही है।  कमेटी सचिव डॉ अमरनाथ कश्यप ने कहा कि कानपुर हेल्थ कमिटी वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता शुरू कर रही है। पूर्व चिकित्सा महानिदेशक डॉ वी एन त्रिपाठी ने कहा हमें जागरूकता को अपना हथियार बनाना है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर के अनुसार कानपुर नगर निगम वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता हेतु कानपुर हेल्थ कमेटी को सहयोग देगा।  गुरु नानक हॉस्पिटल चेयरमैन गुरुशरण सिंह के संयोजन में मेदांता हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया जिसमें मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के निदेशक ऑर्थोपेडिक्स डॉ सौरव शुक्ला ने 100 से अधिक जरूरतमंदों का निशुल्क चेकअप कर उचित परामर्श प्रदान किया गया एवं ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी सहित अन्य जांचे भी की गई। इस अवसर पर डॉ राजीव चित्रांशी डॉ मनीष यादव डॉ कामायनी शर्मा डॉ यू सी श्रीवास्तव हिमांशु राय श्रीगोपाल तुलस्यान डॉ आकाश शर्मा संजय मेहरोत्रा अखिल त्यागी मनीष अग्रवाल मीनाक्षी पालित पंकज शर्मा डॉ नरेंद्र पांडे हरीश जी प्रशांत मिश्रा आदि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages