भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ ध्वजारोहण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ ध्वजारोहण

कानपुर, प्रदीप शर्मा - 79वें स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर केशव नगर स्थित भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सांसद रमेश अवस्थी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर उथल पुथल की चुनौतियों के बाद भी भारत निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह में चल कर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत आज न केवल वर्तमान चुनौतियों से मुकाबला करने में सक्षम है बल्कि अगले पायदान पर छलांग मारकर बुलंदियों पर पहुंचने के लिए तैयार है।सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि आतंकवाद से देश को कमजोर करने वाले दुश्मनों को निर्णायक


जवाब देने और देश के नागरिकों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों को खतरों से बचाने के लिए एक स्वदेशी रक्षा कवच तैयार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वदेशी रक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र आतंकवाद के साथ ही सीमाओं पर दोहरे मोर्चे की सुरक्षा चुनौतियों से मोर्चा लेने में सफल होगा।  इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्वमंत्री बालचंद्र मिश्रा,एमएलसी अरुण पाठक,पूनम द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, रघुनंदन भदौरिया, सहित क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages