चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : केनरा विद्या ज्योति योजना के अंतर्गत केनरा बैंक शाखा चित्रकूट द्वारा शिक्षा के प्रसार और प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से बजरंग इण्टर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए।
कार्यगक्रम में शाखा प्रबंधक स्कंध कुमार भारतीय ने कहा कि शिक्षा ही सच्ची पूंजी है, जो जीवन और समाज दोनों को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। इस मौके पर अवनीश श्रीवास्तव, सलमान खान, विवेक चंद्र पाण्डेय, मेजर राजीव श्रीवास्तव, अजय ओझा, आशीष द्विवेदी, छत्रपति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह पटेल, विनोद पटेल (प्रबंधक), कमलेश पटेल (प्रधानाध्यापक) आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment