चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर शिक्षा समिति, अशोक शिक्षा समिति, प्रतिभा शिक्षा समिति, जी.डी.एन.डी. कॉन्वेंट स्कूल, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल आदि में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। गोपाल दास निर्मला देवी इण्टर कॉलिज, अशोक पब्लिक स्कूल खोह सहित विभिन्न विद्यालयों ने धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के घोष दल, मार्शल आर्ट दल, आइडियल दल, बैलून दल, दमबुल दल
सम्बन्धित परिधान में सुसज्जित होकर हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाली। जी.डी.एन.डी. विद्यालय में प्रबंधक व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान किया। इस मौके पर संस्था की निदेशक मुस्कान गुप्ता, प्रधानाचार्य काशी प्रसाद शुक्ला, शिक्षक सरदार सिंह, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment