गांवों और शहर में तिरंगा यात्रा ने किया भ्रमण, गूंजा वंदे मातरम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

गांवों और शहर में तिरंगा यात्रा ने किया भ्रमण, गूंजा वंदे मातरम

सदर विधायक की अगुवाई में बिसंडा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शहर में हुआ समापन

बांदा, के एस दुबे । स्वतंत्रता दिवस के बाद रविवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में बिसंडा कस्बे से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। तमाम गांवों से भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा ने शहर में प्रवेश किया। रास्ते पर वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए हजारों लोग चल रहे थे। बिसंडा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ने जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लोग बाइकों में सवार थे। हाथ में तिरंगा और जुबां पर वंदे मातरम का उद्घोष माहौल को देशभक्ति मय बना रहा था। बिसंडा से खुरहंड होते हुए तिरंगा यात्रा शहर

तिरंगा यात्रा में शामिल सदर विधायक व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

पहुंची। शहर में प्रवेश करने के साथ ही तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। शहर के विभिन्न मार्गों में तिरंगा यात्रा ने भ्रमण किया और भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व सांसद आरके पटेल के अलावा भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages