मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने फंदा लगाकर जान दी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने फंदा लगाकर जान दी

अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में हुई घटना

बांदा, के एस दुबे । मायके से पत्नी वापस नहीं आई तो परेशान पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रामचंद्र के 28 वर्षीय पुत्र अभय वर्मा ने शनिवार रात साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह साथ मे सो रहे पुत्र आजाद ने जगने पर पिता को फंदे पर लटकते देखा और बदहवास हो गांव पहुंच बाबा रामचंद्र समेत परिजनों को घटना की जानकारी दी। चचेरे भाई शारदा ने बताया कि अभय की शादी अतर्रा ग्रामीण के अंश सफरिहा पुरवा निवासिनी सदाप्यारी से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी करीब एक वर्ष से

घटना के बाद घर में रोती-बिलखती महिलाएं।

मायका में रह रही है। जबकि सात वर्षीय पुत्र आजाद अपने छोटे भाई के साथ पिता के साथ रह रहा है। बीते चार दिन पहले अभय पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी नही आई। जिसके चलते अमित अवसाद में था। अमित पुरवा में बने घर मे बच्चो के साथ रहता रहा है। जबकि माता- पिता गांव वाले घर मे रह रहे है। शनिवार को बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। और सुबह जब पुत्र आजाद की नींद खुली। तब उसने पिता को फंदे पर लटकते पाया। मृतक अभय एकलौता पुत्र था, और मजदूरी कर जीवन यापन करता रहा है। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव ने कहा कि घरेलू कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages